पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र के गांव में एक 21 वर्षीय युवती के साथ शादी का झांसा देकर 25 वर्षीय युवक ने 1 साल तक शारीरिक संबंध बनाया। जब शादी के लिए युवती द्वारा दबाव बनाया गया तो उसके साथ मारपीट की गई। जिसको लेकर पुरुषोत्तमपुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।