हैदरगढ़: सुबेहा पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियोगों में बरामद 2200 लीटर अवैध देशी शराब का किया विनष्टकरण
बाराबंकी पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय द्वारा माल निस्तारण हेतु चलाये जा रहे अभियान ऑपरेशन क्लीन के तहत अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी रितेश कुमार सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी हैदरगढ़ समीर कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में शनिवार करीब 4 बजे न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट न्या0 24 हैदरगढ़ के आदेश के अनुपालन में कार्यवाही की गई।