कोटड़ी: भाकलिया में अवैध बजरी खनन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली की गई जब्त
अवैध बजरी खनन के खिलाफ बड़लियास थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बनास नदी क्षेत्र में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। यह कार्रवाई शुक्रवार दोपहर करीब 4 बजे सरहद भाकलिया गांव में की गई। सूचना मिलने पर सहायक उप निरीक्षक गोपाल सिंह मय जाप्ता मौके पर पहुंचे और अवैध खनन करते वाहन को पकड़कर जब्त किया। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।