मुज़फ्फरनगर: धारदार हथियारों से हमले के आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, पीड़ित परिवार ने एसएसपी से लगाई गुहार
थाना सिविल लाइन क्षेत्र में हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे हैं। पीड़ित मोहम्मद फैज का आरोप है कि धारदार हथियारों से हमला करने वाले आरोपियों को केवल शांति भंग की धारा 151 में चालान कर छोड़ दिया गया। आरोपी अब खुलेआम घूमकर धमकियां दे रहे हैं। पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर सख्त कार्रवाई और न्याय की मांग की है।