मुजफ्फरनगर में गौ-सेवक नीशू ने मृत गायों के सम्मानजनक अंतिम संस्कार की मांग को लेकर सांसद हरेंद्र मलिक और विधायक पंकज मलिक के आवास के बाहर नंगे पांव धरना दिया। उनकी मांग है कि गायों के लिए अलग श्मशान घाट और नमक-कफन की व्यवस्था हो। विधायक पंकज मलिक ने आश्वासन दिया कि मुद्दा सदन में उठाया जाएगा, जिसके बाद नीशू ने धरना समाप्त कर दिया।