कटनी नगर: नशीली दवा नाइट्राजेपाम टैबलेट की 9 हजार गोलियां बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार; कीमत ₹2.25 लाख
जिले में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ रंगनाथ पुलिस ने बड़ी सफलता प्राप्त की है मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से 9 नाइट्राजेपाम नशीली टैबलेट बरामद हुई है जिसकी कीमत करीब 2 लाख 25 हजार रुपये है। पुलिस कंट्रोल रूम में आज रविवार दोपहर 2:00 बजे पत्रकारवार्ता में इस मामले का खुलासा हुआ।