बहेड़ी: नैनीताल रोड सम्राट टाकीज के पास टैंट हाउस में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग, चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू
बहेड़ी नगर के नैनीताल रोड स्थित सम्राट टाकीज के पास एक टैंट हाउस में मध्यरात्री करीब 12:30 बजे अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई देखते ही देखते भीषण आग ने पूरे टैंट हाउस को अपनी चपेट में ले लिया उधर आग लगने की सूचना मिलने पर पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंची वहीं आग का विकराल रूप देखते हुए आनन फानन में फायर बिग्रेड को सूचना दी गई करीब चार घंटे बाद आग बुझ सकी।