शाजापुर: शाजापुर नगर पालिका में शुगर व ब्लड प्रेशर नियंत्रण के लिए योग, 968वें दिन भी जारी रही अखंड योग कक्षा
शाजापुर के नई नगर पालिका परिसर में पिछले 968 दिनों से निरंतर संचालित अखंड योग कक्षा में आज गुरुवार सुबह 7:00 तक शुगर (मधुमेह) और ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों से राहत दिलाने वाले विशेष योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। योगाचार्यों ने बताया कि नियमित योग और प्राणायाम से इन जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।