गैरतगंज: पत्थर से वार कर भाभी की हत्या, फिर पेड़ पर लटका मिला देवर का शव
रायसेन जिले के गैरतगंज थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने अपनी ही भाभी की पत्थर से हत्या करने के बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और गांव में शोक का माहौल है। पुलिस के अनुसार गुरुवार को युवक अपनी भाभी को मोटरसाइकिल से खेत की ओर ले गया था। देर रात लौटते समय रास्ते में किसी बात को लेकर