थराली: जिले में इलेक्शन आइकॉन अंतरराष्ट्रीय वॉक रेसर मानसी नेगी ने 18 वर्ष के युवाओं से की वोट देने की अपील
जिले में इलेक्शन आइकॉन अंतर्राष्ट्रीय वॉक रेसर मानसी नेगी ने 18 वर्ष के युवाओं से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने और वोट करने की अपील की है।उन्होंने गढ़वाली भाषा में युवाओं को संदेश देते हुए लोकतंत्र के महापर्व में अवश्य रूप से भाग लेने की अपील की है।