थराली: नगर पंचायत थराली से देवराड़ा एवं भेटा वार्ड को अलग करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने निकाला विशाल जुलूस,जमकर की नारेबाजी
नगर पंचायत थराली से देवराड़ा एवं भेटा वार्ड को अलग करने की मांग को लेकर आज ग्रामीणों ने थराली बाजार में विशाल जुलूस निकाला।जुलूस बाजार से होते हुए तहसील कार्यालय में पहुंचा और ग्रामीणों ने नगर पंचायत से देवराड़ा एवं भेटा वार्ड को हटाने की मांग की।बताया कि यदि उपरोक्त वार्डों को हटाया नहीं गया तो ग्रामीण लोकसभा चुनाव एवं नगर पंचायत चुनाव का बहिष्कार करेंगे।।