थराली: पुल निर्माण की मांग को लेकर सोल पट्टी के रतगांव के ग्रामीणों ने तहसील थराली में किया प्रदर्शन, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी
थराली विकासखंड के सोल पट्टी के रतगांव के ग्रामीणों ने पुल निर्माण की मांग को लेकर तहसील थराली में जोरदार प्रदर्शन किया। पुल न बनने की दशा में ग्रामीणों ने आगामी लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी।ग्रामीणों ने बताया कि पिछले बरसात में बादल फटने से ढाढरबगड़ में बना पुल बह गया था,जिस कारण गांव में खाद्यान्न समेत गांव का ब्लॉक मुख्यालय से संपर्क कट गया था।।