नूह: छारोडा गांव में डीएसपी की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, वीडियो आया सामने
आज यानी गुरुवार को करीब 4:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार छारोडा गांव में डीएसपी की गाड़ी से बाइक सवार टकरा गया। जिससे डीएसपी की कार क्षतिग्रस्त हो गई। वही बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद का वीडियो लोगों ने बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया जो तेजी के साथ वायरल हो रहा है।