कायमगंज: कायमगंज नहर मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार 3 चचेरे भाई घायल, कुर्बानी की दावत में जाते समय हुआ हादसा
कम्पिल के गांव हजियापुर निवासी हासिल पुत्र जलील, सोहेल पुत्र नासिर और मीरोज पुत्र इदशीश बाइक से कायमगंज जा रहे थे।तभी नहर मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्राली ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें तीनों चचेरे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से डॉ०ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। तीनों युवक कायमगंज में कुर्बानी की दावत में शामिल होने जा रहे थे।