बालोद: गौमाता की पूर्ण सुरक्षा के लिए कठोर कानून बनाने की मांग, जैन श्रीसंघ ने बालोद तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
Balod, Balod | Apr 27, 2026 गौमाता को पूर्ण सुरक्षा प्रदान करने और उनके संरक्षण के लिए कठोर कानून बनाए जाने की मांग को लेकर जैन श्रीसंघ ने सोमवार दोपहर 1 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम तहसीलदार बालोद को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गौहत्या, गौ तस्करी और गौवंश के साथ क्रूरता की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताते हुए सख्त कानूनी प्रावधान की आवश्यकता बताई गई।