हज़ारीबाग: विभावि के अंग्रेजी विभाग में साहित्य महोत्सव "युफोरिया" का आयोजन
विनोबा भावे विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ रिजवान अहमद के मार्गदर्शन में साहित्य महोत्सव *"युफोरिया 2024* " का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ डॉ रिजवान अहमद ने साहित्यिक उत्सव का उद्देश्य बताते हुए कहा कि एक साहित्य उत्सव में लेखक कवियों का जमावड़ा होता है।