हज़ारीबाग: लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के मद्देनज़र हजारीबाग में 9 मई से 14 मई तक होम वोटिंग की तिथि निर्धारित
लोकसभा आम चुनाव अंतर्गत होम वोटिंग के लिए कार्मिक कोषांग हजारीबाग द्वारा मतदान दल का गठन किया जा चुका है। होम वोटिंग द्वारा मतदान की तिथि 9 मई से 14 मई तक निर्धारित की गई है। होम वोटिंग की सुविधा वैसे को दी जा रही है जिनकी दिव्यांगता का प्रतिशत 40 हो एवं 85 या उससे अधिक उम्र के वरिष्ठ मतदाता हो ।