🙏🚩 संध्या आरती के साथ संपन्न हुआ संगीतमय सुंदरकांड पाठ, भक्ति में डूबा दिबियापुर 🐘📖
अष्टम श्री गणेश महोत्सव के अंतर्गत गौरी ट्रेडर्स, गल्ला मंडी गेट बेला रोड, दिबियापुर में आयोजित संगीतमय सुंदरकांड पाठ के उपरांत श्रद्धा और उल्लास के साथ संध्या आरती का आयोजन किया गया।
पं. आचार्य श्री शोभित अवस्थी जी एवं उनकी टीम द्वारा प्रस्तुत सुंदरकांड पाठ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रभु श्रीराम, हनुमान जी एवं श्री गणेश जी का गुणगान किया। संध्या आरती के दौरान पूरा परिसर भक्ति, श्रद्धा और जयघोषों से गूंज उठा।
🌺 आरती में प्रमुख रूप से श्री लाखन सिंह राजपूत जी, श्री राघव मिश्रा जी, श्री अशोक कुमार सिंह (कुमार पेंट), सभासद श्री सचिन गुप्ता, थाना अध्यक्ष दिबियापुर, श्री मयंक चतुर्वेदी सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
💐 इस अवसर पर बाबा खाटू श्याम का भव्य दरबार भी सजाया गया, जिसने श्रद्धालुओं का विशेष आकर्षण प्राप्त किया। श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और धार्मिक वातावरण का आनंद लिया।
🐘 गणपति बप्पा के जयकारों, श्रीराम नाम संकीर्तन और बाबा श्याम की भक्ति से पूरा दिबियापुर भक्तिमय हो उठा।
🚩 जय श्री राम
🙏 जय बजरंगबली
🐘 गणपति बप्पा मोरया
🌹 हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा
#GaneshMahotsav #SunderkandPath #KhatuShyam #Dibiyapur #JaiShriRam #GanpatiBappaMorya #दिबियापुर_द_लीजेंड #जानकारी_भरोसे_की
Auraiya, Auraiya | Sep 16, 2026