कैलारस: कैलारस नगर की पुरानी सब्जी मंडी में शाम को भीषण जाम से लोग परेशान
कैलारस (मुरैना)। नगर की पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र में प्रतिदिन शाम के समय भीषण जाम की समस्या से आमजन परेशान हैं। स्थिति यह है कि सड़क पर स्थाई रूप से खड़े वाहन, ठेले एवं अतिक्रमण के कारण मार्ग संकरा हो गया है, जिससे आवागमन बाधित रहता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क के बीचों-बीच आवारा पशु भी बैठे रहते हैं, जो आपस में झगड़ते हैं और कई बार राहगीर उनकी चपेट मे