चायल: दरियापुर में भूमि विवादों का मौके पर निस्तारण, चकमार्ग व नाली से अतिक्रमण हटवाया गया
कौशाम्बी। बुधवार शाम 6 बजे “टॉप 10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान” अभियान के तहत उप जिलाधिकारी चायल अरुण कुमार ने ग्राम दरियापुर में कैम्प लगाकर भूमि विवादों की शिकायतों का निस्तारण कराया। राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने चकमार्ग और नाली की भूमि चिन्हित कर अतिक्रमण हटवाया। अधिकारियों को जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए गए।