सिमरी: गेहूं कटाई से पहले कोलिया ताल मौजा के बधार में भीषण आग, 13 बीघा गेहूं की फसल राख, मुआवजे की मांग
Simri, Buxar | Apr 24, 2026 कोलिया ताल मौजा के बधार में शुक्रवार की सुबह करीब 8 बजे भीषण आग लगने से किसानों की मेहनत पलभर में जलकर राख हो गई। इस अगलगी में लगभग 13 बीघा में लगी गेहूं की तैयार फसल पूरी तरह नष्ट हो गई। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है, जिससे ग्रामीणों में चिंता और आक्रोश बना हुआ है।