सरोजनी नगर: किशनगढ़ क्षेत्र स्थित मंडी में 15 से 20 दुकानों में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम
किशनगढ़ क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट की वजह से जहां 15 से 20 दुकानों में आग लग गई तो वही बताया गया कि यह घटना बृहस्पतिवार व शुक्रवार की मध्य रात्रि 2:00 बजे के आसपास की है। देखने में आया कि आज शुक्रवार की सुबह भी जले हुए मलबों से निकलते हुए धुएं को बुझाते हुए फायर ब्रिगेड की टीम नजर आई है।