होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम में शिक्षक रामसिंह प्रजापति का सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह आयोजित सांसद ने दी शुभकामनाएँ
नर्मदापुरम मे शिक्षक रामसिंह प्रजापति के सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग शामिल हुए।इस अवसर पर सांसद दर्शन सिंह चौधरी रविवार को कार्यक्रम में पहुंचे और सेवानिवृत्त शिक्षक को भावपूर्ण शुभकामनाएँ एवं बधाई दी। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में रामसिंह प्रजापति के लंबे समय से दिए गए योगदान की सराहना की।