डीग: एसपी कांबले शरण गोपीनाथ ने डीग में छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा- मेहनत का रास्ता ही बनाता है असली करियर
Deeg, Bharatpur | Apr 20, 2026 जिला पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ सोमवार सुबह लाला मनोहर लाल खंडेलवाल बालिका राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, डीग पहुंचे, जहां उन्होंने छात्राओं को उनके भविष्य और करियर निर्माण को लेकर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बालिकाओं को जीवन में सही दिशा चुनने और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।