ग्वालियर गिर्द: बहनों ने की पति की अदला-बदली, कोर्ट ने कॉरपस खारिज की, ₹1000 का जुर्माना
हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ में गुरुवार एक अनोखा मामला सामने आया जिसमें एक व्यक्ति ने अपने ही साढू पर पत्नी और बच्चे को बंधक बनाने का आरोप लगाया और बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका लगाई जब पुलिस ने युवती को कोर्ट में पेश किया तो उसने अपने जीजा के साथ रहने की इच्छा जताई वहीं दूसरी बहन ने भी अपने पति को तलाक देकर याचिनाकर्ता के साथ रहने की इच्छा जताई।