मथुरा: वृन्दावन में प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा का विवाद गहराया, महिलाओं पर अमर्यादित टिप्पणी करने वालों के खिलाफ आक्रोश
वृन्दावन में संत प्रेमानंद महाराज की रात्रि पदयात्रा के दौरान ढोल नगाड़ों, आतिशबाजी से अपनी जीवनचार्य प्रभावित होने की बात कहकर विरोध करने वाली एनआरआई ग्रीन कॉलोनी की महिलाओं को सोशल मीडिया पर ट्रोल करने से ब्रजवासियों में आक्रोश है। गुरुवार शाम 5 बजे परिक्रमा मार्ग स्थित राधाकृष्ण धाम में लोगों ने अपने मौलिक अधिकारों को लेकर आवाज उठाई।