शामली: गुज्जरपुर निवासी महिला ने ससुरालियों पर धमकी देने का आरोप लगाया, मुकदमा वापस लेने का बना रहे दबाव
Shamli, Shamli | May 12, 2026 मंगलवार की दोपहर 2 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली जिले के गांव गुज्जरपुर निवासी महिला पूनम अपने परिजनों के साथ पुलिस कार्यालय शामली पर पहुंची। महिला ने बताया कि उसकी शादी 18 वर्ष पहले गुज्जरपुर निवासी धर्मेंद्र से हुई थी। आरोप है कि उसका दहेज उत्पीड़न और जहर देने के संबंध में मुकदमा चल रहा है। ससुरालिए दबाव बनाते हुए धमकी दे रहे हैं।