चांडिल: घोड़ानेगी स्थित जेएलकेएम कार्यालय में झिमड़ी प्रकरण मामले में जेल से रिहा हुए चित्तरंजन महतो का स्वागत
चांडिल के घोड़ानेगी स्थित जेएलकेएम कार्यालय में झिमड़ी प्रकरण मामले में जेल से रिहा हुए सामाजिक कार्यकर्ता चित्तरंजन महतो को रविवार शाम 5 बजे स्वागत किया गया।जेएलकेएम केंद्रीय सचिव गोपेश्वर महतो ने चित्तरंजन महतो को अंगवस्त्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया और उनके संघर्ष,साहस और सामाजिक प्रतिबद्धता को सलाम किया।इस मौके पर काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।