चौका थाना क्षेत्र के चौका कांड्रा सड़क मार्ग स्थित खुंटी घाटी में ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है।घटना रविवार शाम 4:30 बजे की है।जानकारी के अनुसार बाइक सवार चौका से कांड्रा की ओर जा रहा था,उसी दौरन ट्रेलर ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दिया।घायल बाइक सवार को इलाज के लिए चांडिल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।