बदलापुर: बदलापुर में नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने पर आक्रोशित महिलाओं ने सपा-कांग्रेस का पुतला बनाकर चप्पलों से पीटा
बदलापुर में नारी शक्ति बंधन के अंतर्गत 131वें संविधान संशोधन विधेयक को पारित न होने तथा विरोधी समाजवादी पार्टी व कांग्रेस पार्टी का पुतला बनाकर आक्रोशित महिलाओं ने चप्पलों से जमकर पिटाई की जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वही वीडियो में क्षेत्रीय विधायक रमेश चंद्र मिश्र मौजूद रहकर महिलाओं के साथ विपक्षियों पर नारेबाजी करते हुए नजर आए।