ऊंचाहार: गौरा लखनी हरदी टीकर गाँव में वसीयत के बावजूद परिवारीजनों ने जबरन भूमि पर किया कब्जा, कोई सुनवाई नहीं
ऊँचाहार तहसील क्षेत्र के अकोहरी गाँव की शांति देवी ने सोमवार की दोपहर बताया कि, पड़ोस के गांव गौरा लखनी में स्थित जमीन की वसीयत उनके ससुर द्वारा उसकी नाबालिग बेटी के नाम की गई थी, सरकारी प्रक्रिया के बाद भूमि बेटी के नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज हो गई है,आरोप है कि परिवारीजनों ने जबरन भूमि पर कब्जा कर लिया है ,शिकायत के बाद भी आरोप है कि सुनवाई नहीं हो रही है