बलौदा: जांजगीर चांपा जिले सहित बलौदा क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, कार्यकर्ताओं से मिले
जांजगीर-चाम्पा जिले के बलौदा क्षेत्र के दौरे पर पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव पहुंचे और कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं से भेंट की. इस दौरान टीएस सिंहदेव ने बड़ा बयान दिया है और कहा है कि फ्रंट लीडरशिप में विधानसभा चुनाव को कांग्रेस लड़ेगी. 2023 में भी इसी तरह विधानसभा चुनाव लड़ा गया था. वे जिले के 2 दिन के दौरे पर पहुंचे हैं.