खुजनेर: खुजनेर में ब्लॉक कांग्रेस ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा
समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी शीघ्र अति शीघ्र शुरू करने की मांग को लेकर सोमवार को दोपहर 3:00 बजे करीब कृषि उपज मंडी में तहसीलदार को ज्ञापन दिया। इस दौरान किसानों को मिल रहे भारी भरकम बिल को लेकर भी तहसीलदार को अवगत कराया। इस दौरान पूर्व विधायक हेमराज कल्पोनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।