मुरैना नगर: जौरा रोड से हुई चोरी का मामला,26 दिन से फरार शातिर दो चोर शिकारपुर रोड ट्रांसपोर्ट नगर से गिरफ्तार,45 हजार का माल बरामद
मुरैना शहर की सिविल लाइन थाना पुलिस ने जौरा रोड स्थित एक घर में हुई चोरी के मामले में 26 दिन से फरार दो शातिर चोरों को शिकारपुर रोड ट्रांसपोर्ट नगर की खाली प्लॉटिंग से गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर 45 हजार रुपये कीमत का चोरी का सामान, जिसमें रजिस्ट्रियां, पासबुक, चेकबुक, एक हजार रुपये नकद और रेडमी मोबाइल बरामद हुआ। पुलिस की जांच जारी है।