गया टाउन सीडी ब्लॉक: अल्पसंख्यक रोजगार व शिक्षा ऋण की वसूली के लिए समहारणालय में 19 से 24 जनवरी तक लगेगा कैंप
गयजी जिले के सहायक निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण राहुल कुमार द्वारा आज दिनांक 2 जनवरी शुक्रवार की शाम 6 बजे बताया कि बिहार राज्य अल्पसंख्यक वित्त निगम लि, पटना के आदेशानुसार मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक रोजगार ऋण योजना NMDFC Term Loan व शिक्षा ऋण योजना अन्तर्गत वितरित ऋण राशि की वसूली को लेकर 19.जनवरी से 24 जनवरी तक जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय में कैंप लगेगा।