हुलासगंज: हलसगंज में वीर सावरकर जयंती पर भाषण प्रतियोगिता, वासु प्रिया ने मारी बाजी
हुलासगंज के साधना निकेतन सभागार में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के ‘मेरा युवा भारत’ (MY Bharat) अभियान के तहत वीर विनायक दामोदर सावरकर जयंती समारोह सह भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। अध्यक्षता विभाष कुमार विभूति ने की। उन्होंने युवाओं से MY Bharat पोर्टल से जुड़ने की अपील की।