पुष्पराजगढ़: बनगवा स्टोर में लगी आग, फायर ब्रिगेड की तत्परता से टली बड़ी दुर्घटना
नगर परिषद राजनगर क्षेत्र में स्थित एसईसीएल द्वारा निर्मित अभिनंदन भवन के समीप कबाड़ स्टोर में रविवार दोपहर 3 बजे आग लग गई। जहां फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की सक्रियता से आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया। समय रहते की गई इस कार्रवाई से एक बड़ी दुर्घटना टल गई।जिस स्थान पर आग लगी थी, उसके ठीक बगल में एसईसीएल का एक और स्टोर स्थित है, जिसमें कंपनी का कीमती सामान रखा