जहानाबाद: झुनाठी में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर, पीएमसीएच रेफर
जहानाबाद आने के दौरान झुनाठी के पास बाइक सवार अमरेंद्र प्रसाद को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल को सदर अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने गंभीर स्थिति को देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया।