तिलहर: नेशनल हाईवे के किनारे सबसे ऊंचे टावर पर चढ़ा प्रेमी, शादी की जिद पर अड़ा, मौके पर पहुंची भारी पुलिस
दरअसल तिलहर में एक प्रेमी इलाके के सबसे ऊंचे टावर पर चढ़ गया है। टावर पर चढ़ा प्रेमी अपनी प्रेमिका से शादी करने की जिद पर अड़ा हुआ है। उसका कहना है कि अगर उसकी शादी उसकी प्रेमिका से नहीं की गई थी वह टावर सपोर्ट कर अपनी जान दे देगा। फिलहाल मौके पर भारी पुलिस पर मौजूद है और उसे उतारने की कोशिश की जा रही है। घटना थाना तिलहर क्षेत्र के कछयानी खेड़ा गांव की है।