हंडिया: मूलनापुर में जमीन विवाद के दौरान महिला से अभद्रता, वीडियो वायरल होने से क्षेत्र में आक्रोश
प्रयागराज के उतराव थाना क्षेत्र के मूलनापुर गांव में जमीन विवाद को लेकर एक महिला के साथ अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि जमीन के मालिकाना हक को लेकर शुरू हुआ विवाद अचानक बढ़ गया और कुछ लोगों ने महिला के साथ आक्रामक व्यवहार किया।बुधवार करीब 04 बजे इस घटना का वीडियो सामने आया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।