झालरापाटन: झालरापाटन में द्वारकाधीश मंदिर पर पुष्टि उत्सव शुरू, षष्ट पीठाधीश्वर द्वारकेश लाल महाराज के सानिध्य में तीन दिवसीय आयोजन
झालरापाटन में द्वारकाधीश मंदिर पर तीन दिवसीय पुष्टि उत्सव शुरू हो गया है। यह उत्सव द्वारिकाधीश पुष्टि भक्ति सत्संग समिति और देवस्थान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। गुजरात बड़ौदा के षष्ट पीठाधीश्वर द्वारकेश लाल महाराज इस आयोजन का सानिध्य कर रहे हैं।