गोरखपुर: भीषण आग से मची तबाही, 200 एकड़ गेहूं की फसल जलकर हुई राख
गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा टिकरिया में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आकर करीब 200 एकड़ गेहूं की खड़ी फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई। सूत्रों के मुताबिक, आग लगने की वजह भूसा बनाने वाली मशीन को बताया जा रहा है, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया।सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और घंटों की कड़ी मशक्कत के