कुडू: कुड़ू-रांची NH-39 पर चेटर मोड़ के पास अज्ञात वृद्ध महिला मृत मिली, पहचान के लिए कुडू थाना प्रभारी ने की अपील
कुड़ू - रांची मुख्य पथ एनएच-39 पर कुड़ू थाना क्षेत्र के चेटर मोड़ के समीप शनिवार देर रात एक अज्ञात वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल अवस्था में सड़क किनारे पाई गई।रविवार सुबह लगभग 8:30 बजे कुड़ू थाना प्रभारी अजीत कुमार ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि उक्त अज्ञात वृद्ध महिला की पहचान कराने में सहयोग करें।