मुरैना नगर: ठाकुर राजमनी सिंह दंडोतिया शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति ने गुलाब गार्डन में प्रजापति समाज की दो बेटियों का कराया विवाह।
मुरैना शहर में आज शुक्रवार को ठाकुर राजमनी सिंह दंडोतिया शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति ने महाराजपुरा रोड स्थित गुलाब गार्डन में विवाह सम्मेलन आयोजित किया। इसमें प्रजापति समाज की दो गरीब कन्याओं पूनम का विवाह कलाधर प्रजापति तथा ज्योति का विवाह राजपाल प्रजापति के साथ विधि-विधान से संपन्न कराया गया। समारोह में समाजसेवी व समिति पदाधिकारी मौजूद रहे।