जलेसर: पोंडरी में आयोजित विकास खंड स्तरीय रोजगार मेले का जलेसर विधायक संजीव दिवाकर ने फीता काटकर किया शुभारंभ
Jalesar, Etah | Feb 17, 2024 तहसील जलेसर क्षेत्र के अंतर्गत इस कार्यक्रम का आयोजन उ.प्र.कौशल विकास मिशन पं.दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के अंतर्गत किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए जलेसर विधायक संजीव दिवाकर ने कहा कि रोजगार के क्षेत्र में जितने काम योगी और मोदी की सरकार ने किये हैं उतने किसी सरकार ने नहीं किये। इस अवसर पर विधायक संजीव दिवाकर ने नियुक्ति पत्र भी बांटे।