जलेसर: फर्जी दरोगा बनकर पुलिस में नौकरी लगवाने के नाम पर युवक ने की 5,85,000₹ की ठगी। पीड़ित ने अवागढ़ थाना पुलिस से की शिकायत।
Jalesar, Etah | Feb 17, 2024 अवागढ़ थाना पर शनिवार शाम के समय कासगंज जिले के सोरों थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी शिकायतकर्ता शैलेश के द्वारा पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया है कि एक युवक के द्वारा खुद को दरोगा बताकर उसकी पुलिस में नौकरी लगवाने के नाम पर 585000 की ठगी की गई है। इस मामले में पुलिस के द्वारा कार्यवाही करने का पीड़ित को आश्वासन दिया गया है।