गोला: बेलघाट पुलिस की कार्रवाई: मारपीट और हमले के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त रक्तरंजित डंडा भी बरामद
Gola, Gorakhpur | May 25, 2026 गोरखपुर के बेलघाट थाना क्षेत्र में पुलिस ने रोकथाम जुर्म-जरायम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी खजनी के पर्यवेक्षण में बेलघाट पुलिस लगातार अपराधियों की धरपकड़ में जुटी हुई है।