आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में किसी भी प्रकार की चूक ना हो इसको लेकर पुलिस प्रशासन कार्यालय से लेकर सड़क तक चुस्त दुरुस्त नजर आ रही है। उदाकिशुनगंज के एसडीपीओ अविनाश कुमार स्वयं से आलमनगर थाना क्षेत्र के विभिन्न चेक पोस्टों पर वाहन जांच करते हुए नजर आए। इस दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।