कुम्भराज: खेजरा रामा गांव: ससुराल वालों से विवाद के बाद महिला टावर पर चढ़ी, अधिकारियों ने 3 घंटे बाद उतारा
Kumbhraj, Guna | May 28, 2026 कुंभराज के खेजरा रामा गांव में 28 मई गुरुवार को एक महिला ने हाई वोल्टेज ड्रामा किया। ससुराल वालों से विवाद पर 28 वर्षीय निकिता गांव के टावर पर चढ़ गई। सूचना पर तहसीलदार थाना प्रभारी अधिकारी मौके पर पहुंचे। 3 घंटे टावर पर बैठी रही महिला को मुश्किल से समझा कर सुरक्षित नीचे उतारा, तब जाकर हंगामा शांत हुआ। महिला के टावर पर चढ़ने से गांव में हड़कंप मच गया।