विजयीपुर: विजयीपुर में बदला मौसम, तेज आंधी और बारिश से जनजीवन हुआ प्रभावित
विजयीपुर क्षेत्र में शुक्रवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज आंधी, बादलों की गरज और बिजली चमकने के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। अचानक आए मौसम परिवर्तन से मुख्य सड़कों, बाजारों और गांवों में अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई। तेज हवाओं के कारण कई जगह पेड़ों की डालियां टूटकर सड़क पर गिर गईं, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। बारिश के कारण बाजारों में लोगों को परेशानी क